सर्वोच्‍च न्यायालय {Supreme Court of India}

सर्वोच्‍च न्यायालय {Supreme Court of India}

भारत की सबसे बड़ी और अंतिम अदालत

सर्वोच्‍च न्यायालय क्या होता है?

सर्वोच्‍च न्यायालय भारत की सबसे ऊँची और सर्वोच्‍च अदालत है। यह देश का अंतिम न्यायालय होता है, इसलिए इसके फैसले के बाद किसी और अदालत में अपील नहीं की जा सकती। इसका मुख्य काम संविधान की रक्षा करना और लोगों को न्याय देना है। इसके निर्णय पूरे भारत में लागू होते हैं।

उदाहरण

मान लीजिए किसी व्यक्ति का जमीन का विवाद है।

  • पहले मामला जिला न्यायालय में जाएगा।
  • अगर निर्णय से संतोष न हो तो वह उच्च न्यायालय में अपील करेगा।
  • अगर वहाँ भी न्याय न मिले, तो वह सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।

सर्वोच्च न्यायालय जो फैसला देगा, वही अंतिम फैसला होगा।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी। यही वह दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ। सर्वोच्च न्यायालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।

  1. संविधान की रक्षा करना
  2. उच्‍च न्यायालय के फैसलों के खिलाफ अपील सुनना
  3. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच विवादों का समाधान करना
  4. देश के महत्वपूर्ण मामलों में अंतिम निर्णय देना

भारत का सर्वोच्च न्यायालय देश की सबसे बड़ी अदालत है और इसके पास कई महत्वपूर्ण अधिकार होते हैं। मुख्य 5 अधिकार इस प्रकार हैं

  1. अपील का अधिकार (Right to Appeal) – अगर किसी व्यक्ति को उच्च न्यायालय (High Court) के फैसले से संतोष नहीं होता, तो वह सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकता है।
  2. मूल अधिकार (Original Jurisdiction)– जब केंद्र सरकार और किसी राज्य सरकार या दो राज्यों के बीच विवाद होता है, तो उसका फैसला सीधे सर्वोच्च न्यायालय करता है।  
  3. संविधान की रक्षा (Protection of Constitution) – सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य काम भारत के संविधान की रक्षा करना है। यदि कोई कानून संविधान के खिलाफ हो, तो न्यायालय उसे रद्द कर सकता है।  
  4. परामर्श का अधिकार (Advisory Power) – भारत के राष्ट्रपति किसी महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय से सलाह मांग सकते हैं।  
  5. मौलिक अधिकारों की रक्षा (Protection of Fundamental Rights) – यदि किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो वह सीधे सर्वोच्च न्यायालय जा सकता है।

मुख्य न्यायाधीश कौन होते हैं?

सर्वोच्च न्यायालय के सबसे बड़े न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) कहा जाता है।
वे न्यायालय के सभी न्यायाधीशों का नेतृत्व करते हैं और अदालत के कामकाज को संचालित करते हैं। वर्तमान समय में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्‍ना जी हैं